CRPF Constable Tradesman Technical Vacancy 2026: 9175 पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में निकली कांस्टेबल की इस बंपर वैकेंसी के लिए देशभर से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर विजिट करना होगा।

सीआरपीएफ की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी।

सेंट्रल आर्म्ड फोर्सेस में जाकर देश की सेवा करने का मौका तलाश रहे युवाओं के लिए सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। दरअसल, CRPF कांस्टेबल (टेक्निकल और ट्रेड्समैन और पायनियर) रिक्रूटमेंट 2026 की अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना के मुताबिक, कुल 9195 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 20 अप्रैल से होगी जो कि 19 मई 2026 तक चलेगी।

रिक्त पदों की संख्या

सीआरपीएफ भर्ती 2026 की इस अधिसूचना के मुताबिक, कुल 9195 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा। इसमें 9,175 और कांस्टेबल (पायनियर विंग) के लिए, 20 वैकेंसी ट्रेड्समैन पोस्ट के लिए निर्धारित हैं। इस भर्ती के लिए देशभर से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ट्रेड्समैन में ड्राइवर, कुक, बगलर, मोटर मैकेनिक व्हीकल जैसे कई पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

इवेंट
तिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि 08 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 20 अप्रैल 2026
आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026
एडमिट कार्ड (PET/PST) CRPF वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा

शैक्षणिक योग्यता

पद
शैक्षणिक योग्यता
तकनीकी योग्यता
ड्राइवर मैट्रिकुलेशन या समकक्ष हेवी ट्रांसपोर्ट वाहन (HTV) ड्राइविंग लाइसेंस; भर्ती के समय ड्राइविंग टेस्ट पास करना आवश्यक
मोटर मैकेनिक (व्हीकल) मैट्रिक / 10वीं पास मैकेनिक मोटर व्हीकल में 2 वर्ष का ITI सर्टिफिकेट + 1 वर्ष का अनुभव या 3 वर्ष का नेशनल/स्टेट अप्रेंटिसशिप + 1 वर्ष का अनुभव
अन्य ट्रेड्समैन मैट्रिकुलेशन या समकक्ष संबंधित ट्रेड में दक्षता और कार्य अनुभव होना आवश्यक
पायनियर (मेसन / इलेक्ट्रिशियन) मैट्रिकुलेशन या समकक्ष संबंधित ट्रेड में 1 वर्ष का अनुभव; ITI सर्टिफिकेट वरीयता प्राप्त

 

भर्ती की उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा भी निर्धारित की गई है। कांस्टेबल (ड्राइवर) के लिए कैंडिडेट की उम्र 21-27 साल के बीच में होनी चाहिए। वहीं अन्य पदों के लिए उम्मीदवार 18 से 23 साल के बीच में होने चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी। एससी/एसटी कैंडिडेट को 5 साल की छूट मिलेगी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती के तहत जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा उनका पे स्केल लेवल-3 (₹21,700 – ₹69,100) है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top